Written by bheem
हैलो दोस्तों अगर आप भी NSP Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके सबसे पहले आपको अपना OTR Registration यानी One-Time Registration करना होगा। OTR scholarship आवेदन के लिए जरूरी है और इससे Student को एक 14-digit unique OTR number मिलता है।
यह OTR number Student के पूरे academic career के लिए काम करता है। यानी हर बार नई scholarship के लिए अलग-अलग OTR बनाने की आवश्यकता नहीं होती है अगर आप एक बार अपना OTR Registration कर लेते हैं तो पूरे academic career के लिए काम आएगा ।
OTR क्या होता है ?
OTR का पूरा नाम One-Time Registration है।
यह National Scholarship Portal पर Student की एक unique पहचान होती है। OTR बनने के बाद इसी OTR ID और password से NSP पर scholarship application भरा और उसका status check किया जाता है।
OTR एक 14-digit number है, जो Aadhaar या Aadhaar Enrolment ID (EID) के आधार पर generate किया जाता है।
Academic Year 2026-27 के लिए NSP portal 1 जून 2026 से खुला हुआ है।
NSP ने साफ किया है कि scholarship के लिए OTR जरूरी है। OTR बनने के बाद Student अपनी eligible scholarship scheme के लिए application कर सकते हैं ।
एक और जरूरी update यह है कि 2026-27 से Student एक merit-based scholarship और एक या अधिक welfare-based scholarship के लिए आवेदन कर सकता है, लेकिन इसके लिए संबंधित schemes की eligibility conditions पूरी करना जरूरी है। इसका मतलब यह नहीं है कि हर Student को automatically multiple scholarships मिलेंगी।
NSP OTR बनाने के लिए क्या चाहिए ?
OTR registration करते समय सामान्य तौर पर Student को Aadhaar/Aadhaar Enrolment ID से संबंधित जानकारी और authentication की जरूरत पड़ती है।
आप OTR generation के लिए NSP OTR App का भी उपयोग कर सकते हैं।
अगरआपको face authentication करने में कोई समस्या आती है, तो Aadhaar से संबंधित biometric lock/unlock status भी check करना जरूरी हो सकता है। Aadhaar biometric locked होने पर face authentication fail हो जाता है।
NSP OTR कैसे बनाएं ?
OTR बनाने के लिए ये basic steps follow करें:
Step 1: NSP की official website खोलें
सबसे पहले आपको National Scholarship Portal की official website खोलें।

Website पर Student section में जाकर OTR Registration का option चुनें। NSP की official site पर OTR registration उपलब्ध है।
Step 2: OTR Registration शुरू करें
OTR Registration option पर जाने के बाद portal द्वारा मांगी गई जानकारी भरें।
Aadhaar या Aadhaar Enrolment ID के आधार पर registration process आगे बढ़ाया जा सकता है।
Step 3: Authentication पूरा करें
Registration के दौरान authentication process पूरा करना होता है।
OTR के लिए face authentication से संबंधित सुविधा और troubleshooting information भी दी है।
Step 4: OTR Number प्राप्त करें
Authentication और registration process सफल होने के बाद आपको 14-digit OTR number मिलता है।
इस OTR number को सुरक्षित रखें क्योंकि आगे NSP scholarship application के लिए इसकी जरूरत होती है
Step 5: Scholarship के लिए Apply करें
OTR मिलने के बाद Student अपने OTR ID और password से NSP पर login करके अपनी eligibility के अनुसार scholarship scheme चुन सकते हैं ।
इसके बाद scholarship application form में मांगी गई जानकारी भरकर application submit करें।
OTR बनने के बाद क्या करना है ?
सिर्फ OTR बनाना ही scholarship application पूरा करना नहीं है।
OTR बनने के बाद आपको अपनी eligible scholarship scheme चुनकर Fresh या Renewal application पूरा करना होगा।
Application submit करने के बाद उसका status भी NSP portal पर check किया जा सकता है।
OTR बनाते समय Face Authentication Fail हो तो क्या करें ?
अगर आपका face authentication बार-बार fail हो रहा है तो सबसे पहले यह check करें कि Aadhaar biometric locked तो नहीं है। Aadhaar holder का biometric locked होने पर भी face authentication में समस्या आती है। ऐसे मामले में mAadhaar या My Aadhaar के माध्यम से biometric lock/unlock status check करें।
Error 904 आने पर UIDAI Aadhaar Face RD App को Play Store से update करने की जरूरत हो सकती है।
Face authentication के दौरान अच्छी lighting रखें और चेहरा camera के सामने साफ दिखाई देना चाहिए। face capture के दौरान चेहरा frame में स्पष्ट होना और पर्याप्त रोशनी होना जरूरी है।
NSP OTR का Official Link
Student को OTR और scholarship application के लिए हमेशा National Scholarship Portal की official website का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
Official NSP: OTR Registration Now